मीरगंज। चौकी खुर्द के मैदान पर खेले जा रहे अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे शुक्रवार को चौहरजन व जौनपुर के बीच मैच खेला गया जिसमे चौहरन ने जौनपुर को तीन विकेट से हराकर क्वाटरफाईनल मे जगह बना ली।
जौनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर मे 101 रन बनाकर आल आऊट हो गयी जिससे सुरेन्द्र कुमार ने 22 रन पवन कुमार ने 17 रन बनाये चौहरजन की तरफ अनिल 4 विकेट प्रदीप 3 विकेट लिया। जवाब मे चौहरजन की टीम ने 16 ओवर मे सात विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमे अनिल 27 सुनील 27 राजु 13 प्रदीप 12 रन बनाये। जौनपुर की तरफ से अवनीश व संदीप कुमार ने दो दो विकेट लिये।