फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने पकड़ी युवाओं की नब्ज, मकसद में रहे कामयाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद जिले में दूसरी बार आए योगी आदित्य नाथ एक घंटे 16 मिनट पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रहे। इस दौरान उन्होंने तीन योजनाओं का शिलान्यास किया और 20 मिनट राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में संबोधित किया। इस दौैरान युवाओं और किसानों की नब्ज टटोली। कहा कि जनता की खुशहाली के लिए किसानों में खुशहाली लानी होगी और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय और कालेजों को डिग्री के साथ-साथ उन्हें हुनरमंद बनाना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान हुए जताने की कोशिश कि जीवन स्तर ऊंचा करने के लिए शासन बहुत कुछ कर रहा है। कहा कि युवक हुनर न होने के कारण उनका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। वह डिग्री लेकर रोजगार की तलाश में भटकता रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति मेधा से परिचित कराने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ग्रेटर नोएडा में पांच हजार युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव एकत्र हुए थे। उसमें मुझे भी उपस्थित होने का मौका मिला। वहां से सीधे जौनपुर के युवा महोत्सव में उपस्थित हुआ हूं। विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि जिन महापुरुष के नाम पर यह विश्वविद्यालय वह वीर बहादुर सिंह शून्य से शिखर तक की यात्रा के प्रमाण हैं। युवाओं को कुरेदते हुए उन्होंने कहा कि युवा चुनौतियों से लड़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है और उपेक्षित पड़े क्षेत्र में विकास की ऊंचाईयों को दिशा युवा ही दे सकता है। मुख्यमंत्री को 2.35 बजे आना था। लेकिन वह निर्धारित समय से 28 मिनट की देरी से तीन बजकर तीन मिनट पर हेलीपैड पर पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में वीर बहादुर सिंह और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और तीन योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद 3.25 बजे मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें