जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित युवा महोत्सव में हिस्सा लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संगोष्ठी भवन के मुख्य गेट के सामने मुख्यमंत्री ने अशोक सिंघल भारतीय परंपरागत विज्ञान एवं तकनीकी भवन, प्रो. राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भईया भौतिक विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान का शिलान्यास किया। विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन का नामकरण महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन किया। विवि के एकलव्य स्टेडियम में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वह कार से सीधे संगोष्ठी भवन पहुंचे। वहां से रिमोर्ट के जरिए शिलान्यास किया। भवनों के निर्माण लिए 18 करोड़ रुपये की कुलपति ने मांग की। मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन तो दिया लेकिन सभा स्थल से कोई घोषणा नहीं की।