23वीं आशीष सिंह मेमोरियल अंतर राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गुरुवार को कृषक इंटर कालेज के क्रीड़ांगन पर हुई। उद्घाटन मैच बाबू शिक्षण संस्थान छितौना और इलाहाबाद की टीम ने जीती। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक गुलाब सरोज ने किया।
पहला मैच बाबू शिक्षण संस्थान छितौना जौनपुर व विक्टोरिया इलेवन मेरठ टीम के बीच हुआ। टांस जीतकर छितौना ने विक्टोरिया इलेवन मेरठ को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। इस दौरान विक्टोरिया इलेवन मेरठ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन बनाया।जिसमें शिवानंद ने 38,अमरीश तोमर ने 27, आदिल ने 18 एवं नितिन ने 17 रन बनाया। जबकि छितौना के गेंदबाज गुलाब निषाद ने 3 व शिवम उपाध्याय ने 2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छितौना की टीम ने 20 वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाया। इस दौरान छितौना की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान गुलाब निषाद ने सर्वाधिक नाबाद 32 रन बनाए। जबकि दीनदयाल ने 25 रन बनाए। वहीं मेरठ के गेंदबाज सहादत और शिवा ने2-2 विकेट लिया। दूसरे मैच में टांस जीतकर पहले खेलते हुए भदोही इलेवन अश्विन 38 व विधान यादव 21रन की बदौलत 16.4ओवर में ही सभी विकेट खोकर महज 107 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलाहाबाद की टीम मात्र 14.3 ओवर में केवल 3 विकेट गंवाकर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया।अमन ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। मैन आफ द मैच गुलाब निषाद एवं अमन बने। कमेंटेटर की भूमिका गिरजा शंकर शर्मा और स्कोरर की भूमिका अशोक सिंह ने निभाई। आयोजक सारनाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।