फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण को रोकना मानवीय जीवन के लिए अच्छा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट के फैसले और राज्य सरकार के आदेश का उलेमाओं ने सराहना की है। मरकजी सीरत कमेटी की ओर से गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में उलेमाओं ने कहा कि कोर्ट के फैसले पर अमल करने के लिए सरकार की ओर से जारी आदेश बेहतर कदम है। क्योंकि ध्वनि प्रदूषण से जहां वायुमंडल प्रदूषित होता है वहीं उसका बुरा असर लोगों के जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ता है।
विज्ञापन

नवाबसाहब के अहाते में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में मौलाना वसीम अहमद, मौलाना आफाक, मौलाना आसिफ, मौलाना अलहाज मुफ्ती मोहिनुद्दीन अहमद, हेशाम जाफरी, मौलाना मुर्तजा मदनी, शेरवाली मस्जिद के पेश इमाम कारी जिया जौनपुरी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस्लाम मजहब अमन और भाईचारे का मजहब है। इस्लाम कभी नहीं चाहता कि उसे मानने वाले किसी को भी तकलीफ पहुंचाएं। चाहे वह किसी भी जाति या मजहब का हो। उलेमा ने सभी मुतवल्लियान से अपील की है कि वे सरक ार की ओर से निर्धारित की गई समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रिया को पूरा कर मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान की अनुमति के लिए आवेदन अधिकारियों को सौंप दें। उन्होंने अधिकारियों से भी अपील की है कि वे सहयोगात्मक रवैया अपनाएं जिससे की सरकार की मंशा पूरी हो सके। इस मौके पर पूर्व विधायक अफजाल अहमद, संयोजक अनवारुल हक गुड्डू, शकील मंसूरी, सभासद डा. हसीन बब्लू, कमालुद्दीन अंसारी, डा. तुफैल अंसारी, हफीज शाह, अलीम सिद्दीकी, मसूद मेंहदी, असलम शेर खां, जफर शेख, तनवीर गुड्ड़ू, शकील माद राईन, ताबिश खां, मजहर आसिफ खां, रुख्शार खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें