स्थानीय ग्राम विकास इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग की प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान गुरुवार को तीन छात्राएं पूजा यादव,रोली एवं प्रियंका बेहोश हो गई । जिन का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन पर हुआ। छात्राओं के बेहोश होने पर विद्यालय में अफरा तफरी मच गई ।विद्यालय प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने कहा कि बेहोश हुई सभी तीनों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद सभी छात्राओं को छुट्टी दे दी गई।