फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रधनुष मिशन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने गुरूवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन इंद्रधनुष के अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारियों/डिप्टी सीएमओ के साथ बैठक की। पूर्व में जिलाधिकारी के बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि 85 प्रतिशत से कम लक्ष्य पूर्ण न करें। जिले का 70 प्रतिशत लक्ष्य हो गया है।
विज्ञापन

आज के डियुलिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी को व्यक्तिगत प्रयास पर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने तथा 0-2 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का निर्देश दिया। आज सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी मलिन बस्ती, धरनीधरपुर में आरती पुत्री नन्दलाल, रेहान पुत्री अबुतालिम, अनस पुत्र शेरु, बलुआघाट में अल्ताफ पुत्र आयत, युसूफ पुत्र कायनात, मीसम पुत्री अंजिल, गुड्डू पुत्र अल्कारिया, गर्भवती महिला में शाहिबा एवं रुबी का टीकाकरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बनवासी लाभार्थी परिवारों में कम्बल का वितरण भी किया गया। नवजात शिशु के लिए ऊलेन शाल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी के प्रयास से लाभार्थी परिवारों में उत्साह का माहौल रहा। उनके द्वारा आगे भी टीकाकरण अभियान में सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह, सीडीओ आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें