जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में घर में लगी आग में झुलसे दो वर्षीय बालक की बुधवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई।
प्रधानपुर गांव के रविशंकर मौर्य के घर सोमवार को शार्टसर्किट से आग लग गई थी । दो वर्षीय बालक अवनीश पुत्र अमित आग की लपटों से घिर गया था जिसे बचाने में मां अंतिमा व दादी अमरावती भी झुलस गई थी। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां इलाज के दौरान तीसरे दिन बुधवार को उसकी मौत हो गई।