फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने प्राथमिक विद्यालयों में तैनात दो सहायक अध्यपकों को बुधवार को निलंबित कर दिया। दोनों अध्यापकों पर आरोप है कि कानपुर की एक हाउसिंग सोसायटी से लोन लेने के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी का अंडर टेकिंग बांड पर फर्जी हस्ताक्षर बना लिया था। वित्त एंव लेखाधिकारी नंदकुमार कुरील ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया है कि बक्शा विकास खंड के नरी खुंसापुर निवासी सहायक अध्यापक मनोज कुमार और तरसरी निवासी सहायक अध्यापक विजय कुमार यादव ने स्पार्कल अर्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कानपुर 362 लाखनपुर हाउसिंग सोसायटी कानपुर को हाउसिंग लोन के लिए अंडरटेकिंग बांड पर उनका फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया है। सोसायटी ने अंडरटेकिंग बांड को सत्यापन के लिए वित्त एंव लेखाधिकारी को भेजा तो इस बात का खुलासा हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों सहायक अध्यापकों को निलंबित कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें