फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में कर दिया 2772 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर चलना भले ही जोखिम भरा हो लेकिन याद रहे वे गड्डामुक्त हो चुकी हैं। कागज पर विभाग ने यह कारनाम कर दिखाया है। विभाग ने 2772 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया है। इसके अलावा शेष रह गईं 727 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए पांच करोड़ 38 लाख की धनराशि शासन से मांगी है।
जिले में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और निर्माण खंड प्रथम एवं द्वितीय की 3799 सड़कें हैं। इनकी लंबाई सात हजार किलोमीटर है। मुख्य सड़कों को छोड़ दिया जाय तो ग्रामीणांचल की कोई ऐसी सड़क नहीं, जिस पर गड्ढे ही गड्ढे न हो। पर विभाग ने अपनी आधी से अधिक सड़कों को कागज पर गड्ढा मुक्त कर दिया है। जिले की 1780 सड़कों पर 2772 किमी गड्ढामुक्त करने का विभाग ने दावा किया है। इस पर प्रति किमी 43 हजार रूपए खर्च किया गया है। इसके अलावा 398 सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 5 करोड़ 38 लाख की मांग की है। अभी सरकार से धन नहीं मिला है। धन मिलने के बाद 727 किमी सड़क गड्ढामुक्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल पर सड़कें होती मरम्मत
जौनपुर। पीडब्लूडी की सड़कें आठ साल के बाद मरम्मत की जाती हैं। वर्तमान महंगाई की दर से एक किमी सड़क गड्ढामुुक्त करने के लिए कम से कम एक लाख 20 हजार की लागत आती है। लेकिन विभाग 43 हजार रूपए ही देता है। जिसकी वजह से ठेकेदार कोरम पूरा करते हैं और सड़कें जस की तस बनी रहती है। नियम की है कि वर्ष में दो बार गड्ढामुक्त करने के लिए बजट शासन उपलब्ध कराएं। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है। अधिकारी भी जान बूझकर किसी पचड़े में नहीं पड़ना चाहते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें