फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी की ललकार, लेकर रहेंगे अपना अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थानागद्दी। महिला चेतना समिति व मनरेगा मजदूर यूनियन के नेतृत्व में मंगलवार को थानागद्दी में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया गया । साथ ही आधी आबादी की ललकार, लेकर रहेंगे अपना अधिकार आदि नारे लगाये गए। इस दौरान मतदान के महत्व की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि महिलाए वर्षों तक केवल भीड़ का हिस्सा बनी रही और अपने अधिकारों के लिए कभी कोई आवाज नहीं उठाई। अब आप अपने मत के अधिकार का प्रयोग अपनी आधी अबादी की भलाई के लिए कार्य करे ।महिला सुरक्षा, महिला रोजगार, एक समान शिक्षा, मनरेगा, किसानों के हित व खाद्य सुरक्षा के साथ ही संसद में भी जो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रति प्रतिबद्ध हो । हमे उसी का साथ देना चाहिए।महिला शोषण के विरुद्ध महिला हित में जाति, धर्म से ऊपर उठकर वोट कर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में हमारी भूमिका अहम है।आधी आबादी को मजबूती प्रदान करने के लिए हमे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना है। यही एक ऐसा अधिकार है जो हमें पुरुषों के समकक्ष खड़ा करता है। कार्यक्रम में अनिल कुमार, पूनम दीक्षित, शीला, राजमन, राजपथ , सुभावती, संजू, गिरिजा ,गुड़िया,पुष्पा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें