जौनपुर। नवरात्र में छठवें दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरूप कात्यायनी की पूजा की गई। भक्तों ने मां के दरबार में हवन पूजन कर हाजिरी लगाई। परिसर में धार और कलश रखकर पूजा अर्चना की। मां शीतला धाम चौकिया और मैं मैहर मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए भीड़ उमड पड़ी। भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा है। मां शीतला धाम चौकिया में दिन भर भक्तों की भीड़ लगी रही।
इसके अलावा अन्य देवी मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा। नेवढिया देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने हाजिरी लगाई। डोभी के परसुपुर गांव में स्थित मां भगवती के श्रृंगार के पश्चात मंदिर में आयोजित परसुपुर महोत्सव में बुधवार की रात्रि आदिशक्ति के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्ति गीत गायक रवीन्द्र सिंह ज्योति ने कौने करनवा भुलइलु, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, आओ चलें भवानी धाम, निमिया के डलिया मइया डालेली झुलुअवा हो की झूली हो झूली ना आदि गीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। भजन संध्या में रात भर भक्ति गीतों पर आनंद लेते रहे। वाराणसी से आयी भजन गायिका गीतांजली मौर्या ने अपने गीतों से सभी का मन मोह लिया। कलाकारों को आयोजक अनिरुद्ध शर्मा के द्वारा अंगवस्त्रम भेट कर स्वागत किया। इससे पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ किया। इस मौके पर महेंद्र प्रजापति, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, राजेश मिश्रा, हरिशंकर चौबे, ज्ञानु सिंह , नान्हू चौरसिया, बृजेश मौर्या, अनिरुद्ध शर्मा, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।