फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन सात विभागों ने खर्च किए 14.19 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को एक भी विभाग ने बजट समर्पण नहीं किया। बल्कि सात विभागों ने कुल 14 करोड़ 19 लाख 33 हजार रुपये खर्च कर दिया। अंतिम दिन होनेे के कारण सभी विभाग अपने बजट को खर्च करने और समर्पण करने के लिए कार्यालय खेले रहे। कार्यालयध्यक्ष सहित कर्मचारी वित्तीय लेखा जोखा करने में दिन भर जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले में विकास की गंगा बहाने के लिए सरकार द्वारा हर वित्तीय वर्ष में विभागवार बजट दिया जाता है। जिसको विभागों द्वारा विभागीय कार्यो से संबंधित खर्च किया जाता है। लेकिन वित्तीय वर्ष पूरा होने के अंतिम दिन सभी विभाग द्वारा शेष बचे धनराशि का समर्पण किया जाता है। जिसके क्रम में वर्तमान वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के नाते रविवार को अवकाश के बावजूद सभी विभागीय कार्यालय सुबह से ही खुले रहे। इस दौरान बिजली, सहायक संभागीय परिवहन, डीआरडीए, जिला पंचायत राज, पशुपालन, कृषि, जल निगम, सिंचाई सहित लगभग सभी विभाग खुले रहे। अधिकारी व कर्मचारी अपने विभाग से संबंधित खर्च किए गए पैसों और शेष बचे पैसों का लेखा जोखा बना रहे थे। इस दौरान एक भी भी विभाग द्वारा बजट का समर्पण नहीं किया गया। लेकिन सात विभाग द्वारा 14 करोड़ 19 लाख 33 हजार रुपये की धनराशि जरुर खर्च कर दी गई । जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने तीन करोड़, बेसिक शिक्षा विभाग ने आठ करोड़,विद्युत विभाग ने एक करोड़ 43 लाख, कृषि विभाग ने तीन लाख 75 हजार, विकास विभाग ने एक करोड़ सात लाख, बाल पुष्टाहार विभाग ने 21 लाख और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 44 लाख 58 हजार रुपये खर्च किया है।

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जिले में किसी भी विभाग द्वारा कोई बजट समर्पण नहीं किया गया है।बल्कि सात विभागों द्वारा 14 करोड़ 19 लाख 33 हजार रुपया खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार
वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें