फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गंदगी देख भड़कें डीएम, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट न्यायालय के बाहर गंदगी देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। तुरंत सफाई करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट न्यायालय के बाहर बने जलपान गृह पर प्लास्टिक के ग्लास एवं प्लास्टिक पाउच वाले पानी की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा कि प्लास्टिक पाउच वाला पानी बेचने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कलेक्ट्रेट परिसर में नाली की मरम्मत कराने, दो डस्टबिन रखवाने तथा खराब पड़ी लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें