केराकत। जौनपुर-केराकत मार्ग पर स्थित मुफ्तीगंज बाजार में लबे रोड पर कचरे का अंबार लगा होने से राहगीरों के साथ क्षेत्र के बाशिंदे भी परेशान हैं। बाजारवासियों सहित अन्य लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी मड़राने लगा है। मुफ्तीगंज बाजार में स्थित गोबर्धन इंटर कालेज व डा. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय सहित यूनियन बैंक की शाखा है, जहां कूड़ों का अंबार लगा हुआ है। वहीं लोगों द्वारा आए दिन कूड़ा फेका जाता है। लेकिन सफाई कर्मी द्वारा कूड़ों को साफ नहीं किया जाता है। जिससे कूड़ों का ढेर लग गया है। कूड़ों का ढ़ेर लगने से दोनों विद्यालयों के बच्चों व बैंक में अपना काम कराने के लिए आए उपभोक्ताओं को को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके निकलने वाले द़ुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की निगाह इस पर नहीं पड़ रही है।