फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र की एकता और अखंड़ता बनाए रखने के लिए संकल्प लिया। आजादी के आंदोलन ने सहयोग करने वाले शहीदों को नमन कर उनके आदर्शो पर चलकर देश को मबजूद बनाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कार्यालय इंद्रा भवन पर अध्यक्ष नेयाज ताहिर शेखू की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद आजादी की गाथा पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस मौके पर बब्बी खां, ओम प्रकार, साजिद हमीद, अकबर वकील, सत्य वीर सिंह, मो. खालिद, देवी प्रसाद, कफील अहमद, अशोक मौर्य, अमरनाथ राजू आदि मौजूद थे। अपना दल (एस) कार्यालय वाजिदपुर तिराहे पर प्रदेश सचिव पप्पू माली की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर किरन मिश्र, संजय निषाद, रमेश माली, सतीश गुप्त, मनोज कुमार, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे। नवजीवन कल्याण समिति की ओर से रासमंडल स्थित कार्यालय पर समिति के अध्यक्ष डा. रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। मौके पर नागेंद्र प्रताप सिंह, अरुण त्रिपाठी, राजेश सिंह, किशोर ओझा, शशांक त्रिपाठी, अवधनारायण राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें