केराकत। हरियाणा के हिसार में आयोजित होने वाली तृतीय उत्तर भारतीय पेंचाक सीलाट प्रतियोगिता में जिले से कुल 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ी 4 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर श्रेणी में सौरभ यादव, प्रिंस गुप्ता, प्रिंस कुमार, तरुण विश्वकर्मा, उत्पल राणा, विकास गौरव, विकास कुमार एवं सीनियर श्रेणी में दीप नारायण, चंदन कुमार, अभिजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, अविनाश कुमार गौतम एवं राहुल राव हैं। रामजीत ऋषि टीम मैनेजर एवं दिनेश कुमार कश्यप संरक्षक की अगुवाई में टीम बुधवार को सायंकाल हिसार के लिए जौनपुर से रवाना हुई। जिले के प्रशिक्षक एवं महासचिव प्रमोद कुमार जैसवार ने टीम को विदाई दी।