कंरजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में मिजिल्स का प्रकोप बढ़ गया है। इसकी चपेट में बस्ती के सात लोग हैं। मिजिल्स के प्रकोप से दलित बस्ती में हड़कम मच गया है। गुरूवार को स्वास्थ्य केन्द्र कंरजाकला की टीम गांव में पहुंच कर पीड़ितों मेें दवा का वितरित किया। गांव के लोगों को अपने घरों में साफ सफाई करने की सलाह दी। गांव में दवा का भी छिड़काव करा दिया गया है। पतहना गांव की बस्ती में जो लोग मिजिल्ज की चपेट में हैं उसमें विनय (23), मिथुन (16), शेरू (12) पुत्र सूबेदार, सोनम (5) पुत्री रेनू, प्रियांक (14) पु़त्री स्व. चिन्ता, संध्या (4) पुत्री संदीप, प्रीतम (8) पुत्री चन्द्रभान विगत तीन दिनों से पीड़ित है। सूचना मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक डा. अजय मौर्य स्वास्थ्य टीम के साथ में पहुंच कर पीड़ितों में दवा वितरित किया। गांव के लोगों को घर में साफ सफाई करने को कहा गया है। गांव में दवा का छिड़काव करा दिया गया है। डा. अजय मौर्या ने बताया कि बड़ी मिजिल्स की शिकायत होने पर पहले पीड़ित को बुखार आता है। दलित बस्ती में जिन लोगों को बुखार होने की जानकारी हो रही है उन्हें दवा दी जा रही है। गांव के लोग बड़ी चेचक मानकर पूजा कर रहे हैं। गांव के लोगों को कहना है कि 15 साल पहले पतहना गांव के दलित बस्ती में चेचक के प्रकोप से तीन बच्चियों की मौत हो चुकी है। इस नाते भी गांव के लोग घबराए हुए हैं।