फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जफराबाद पुलिस द्वारा अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले को लेकर बुधवार को अधिवक्ता एसपी से मिलकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भू माफियाओं से मिलकर एसओ जफराबाद भूमि पर कब्जा कराने के प्रयास में जुटे हैं। अधिवक्ताओं ने मामले की जांच कराकर एसओ एवं लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। कहा है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि 15 दिसंबर को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता विजय बहादुर यादव के भतीजे मृदल यादव ने कहा कि एसओ जफराबाद ने बुलाया है। विजय बहादुर अपने भतीजे के साथ थाने पहुंचे तो भू-माफिया, लेखपाल आदि थाने में पहले से मौजूद थे। उन्हें देखते ही एसओ ने कहा कि जमीन पर कब्जा क्यों नहीं लेने दे रहें हो। अधिवक्ता ने कहा कि गाटा संख्या का बटवारा नहीं हुआ है। न ही चकबंदी की प्रकिया पूर्ण हुई है। इस बात पर वह भड़क गए विरोध करने पर उन्होंने थाने में ही पिटाई कर दी। आरोप है कि एसओ लेखपाल की मिली भगत से अहमदपुर गांव में एक भूमि को एक भू माफिया करोड़ों की राजस्व चोरी करते हुए कागजों में हेराफेरी कराकर नक्शे में परिवर्तन करा दिया है। इसमें लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वृजनाथ पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें