फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर हुई प्रार्थना सभा बांटे गए उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रभु यीशु का जन्म दिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह प्रार्थना सभा के बाद उपहार बांटे गए। जरूरतमंदों को गर्म कपड़े आदि का वितरण किया गया। लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। सुबह से सेंट जांस और सैंट पैट्रिक्स स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद पूजा की गई। सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर में 50 लोगों को उपहार दिया गया। कुछ अन्य विद्यालयों में भी क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से बनाया गया। सांता क्लाज से उपहार पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

सेंट जांस स्कूल के फादर अजय ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जन्म समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए हुआ था। वह मानव जाति का जन्म लिए ताकि हम सभी मानव का मेल ईश्वर से करा सकें। समस्त विश्व के पालनहार दीन हीन बालक बनकर एक चरनी में पैदा हुए। यह ऐतिहासिक घटना हमें विनम्र जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। यीशु के जन्म का संदेश सर्व प्रथम दीन हीन को दिया गया। यह इस बात का प्रमाण है कि दीन हीन लोग और हृदय के विनम्र लोग ईश्वर को अति प्रिय हैं। ईश्वर मानव बन गए, हमारे बीच में निवास किए, हमारे दुख और सुख को महसूस किया और हमें जीवन जीने का तरीका सिखाया। सोमवार की रात परिसर में बने गौशाला में पूजा ध्यान किया गया। गौशाला में यीशु मसीह के जन्म के अवसर पर प्रार्थना की गई कि दुनियां के लोग शान्ति पूर्ण जीवन जी सके। इस मौके पर फादर अजीत, डा. प्रेमशंकर यादव आदि मौजूद थे। उधर, सेंट पैट्रिक्स स्कूल पंचहटिया परिसर में ईसा मशीह का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में बनी चरनी में प्रार्थना का आयोजन हुआ। इसके बाद लोगों में उपहार बांटे गए। इस मौके पर चरनी का आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें