जौनपुर। अक्तूबर माह में राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया था। जांच में पाया गया कि अधिकारियों की मिलीभगत से 31 हजार 831 अपात्रों को राशन कार्ड जारी कर दिए गए। इसके बाद भी समन्वित शिकायत प्रणाली पर राशन कार्ड अपात्रों के देने और राशन नहीं मिलने की 1844 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 1825 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है और 19 की जांच की जा रही है। ।
जिले में अपात्रों का राशन कार्ड बनने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसको देखते हुए सत्यापन कराया जाने लगा। पिछले साल जुलाई माह में राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य शुरू किया गया था, जो अक्तूबर माह तक चला। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी व नगर क्षेत्रों में डीएसओ द्वारा सत्यापन का कार्य किया गया। जांच में पता चला कि 31 हजार 831 अपात्रों को राशनकार्ड जारी किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में अपात्रों को राशन कार्ड जारी करने की बात पर भरोसा नहीं हुआ तो उनकी दोबारा जांच पूर्ति निरीक्षकों से कराई गई। जांच के बाद पाया गया कि जिले में कुल सात लाख 62 हजार 576 राशन कार्ड पात्रों को जारी किए हैं, जिसमें जिसमें एक लाख 25, 472 अंत्योदय व छह लाख 37104 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड हैं। इनको वर्तमान समय में खाद्यान्न दिया जा रहा है।
जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया था। 31 हजार 831 राशन कार्ड अपात्रों को जारी किए गए थे, जिन्हें निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद जो भी शिकायतें आ रही है। उनकी जांच कराकर निस्तारण कर दिया जा रहा है। ी