जौनपुर। कड़ाके की ठंड में पारा घट बढ़ रहा है। दिन में धूप होने के बावजूद भी रात में घना कोहरा छा जा रहा है। तापमान में गिरावट से मौसम में गलन कम नहीं हो रही है। ठंड की वजह से सोमवार को मछलीशहर एवं शाहगंज इलाके में तीन लोगों की मौत हो गई। लगातार ठिठुरन रहने से लोगों का हाल बेहाल है। जनमानस की दिनचर्या पूरी तरह अस्त व्यस्त है।
नए साल के खुशनुमा माहौल शुरू होते ही हाड़ कपा देने वाली ठंड भी शुरू हो गई है। तीन दिन से धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन शाम को वैसे ही है। तापमान से राहत नहीं मिल रही है। कभी तापमान अधिक हो जा रहा तो कभी कम हो जा रहा है। और तो और पशुओं का भी ठंड से बुुुरा हाल है। सबसे बुरा हाल यात्रियों की है। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर बैठने तक की जगह नहीं है। जमींन पर लोग चादर , दरी डालकर बैठ तो रहे है। लेकिन ठंड से कपड़े भींग जा रहा है। रोडवेज की कई ऐसी बसें है जिसके सीसे फूटें हुए है। ऐसे में यात्रियों की मुसीबतें और बढ़ जा रही है।
मछलीशहर के छाछो गाँव में रामसिंगार बिंद (60) की ठंड लगने से मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि शवयात्रा में शामिल होकर स्नान कर वह घर वापस लौटे तो उन्हें कंपकपी होने लगी मेडिकल से दवा लिए। थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई। उधर खजुरहट गांव निवासी इनराजी पत्नी अमरनाथ (80) को रात में कपकपी होने लगी। परिजन अलाव जलाकर गर्मी दिए लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। शाहगंज क्षेत्र के सिधाईं गांव निवासी वृद्ध की ठण्ड लगने से मौत हो गई। उक्त गांव निवासी बाबूराम (70) की इमरानगंज बाजार में लोहारी की दुकान है। सोमवार की सुबह खेत से काम करके लौटा तो चाय पीते समय अचानक ठंड लगने लगी। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते वह चारपाई से गिरकर बेहोश हो गए। आनन-फानन में उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।