फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक भ्रमण पर जिले में पहुंचा पुरातत्व विभाग का प्रशिक्षु दल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय पुरातत्व विभाग सर्वेक्षण संस्थान का 15 सदस्यीय प्रशिक्षु दल रविवार को जिले में पहुंचा। दल के सदस्यों ने शाही किला और जामा मस्जिद को देखा और उनके स्थापत्य की विशेषता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग सारनाथ के सहायक अब्दुल आरिफ और अनिल सिंह के साथ पहुंचे इस प्रशिक्षु दल में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, चेन्नई, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत देश के अलग अलग हिस्सों के लोग शामिल थे। उन्होंने सहायक के माध्यम से ऐतिहासिक महत्व की इन धरोहरों के इतिहास, इसके निर्माण की शैली, नक्कासी, इसके निर्माण में लगे पत्थरों के प्रकार समेत अन्य पहलुओं का गहराई से अध्ययन किया। अब्दुल आरिफ ने बताया कि भारत भ्रमण पर निकले इस दल के लोग केंद्रीय संरक्षित स्मारकों का अध्यन करने निकले हैं। जौनपुर उनका दूसरा पड़ाव था। पहला पड़ाव सारनाथ रहा। यहां से वे पटना के लिए रवाना हुए। इस दौरान मो. माजिद, दशरथ, हरिश्चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें