फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल पहलवानों ने आजमाए दांव -पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर(ब्यूरो)। फ्यूचर इंस्टीच्यूट के तत्वावधान में रविवार को जय बजरंग व्यायामशाला सेवईनाला पर बाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बाल पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंच आजमाए। विजेता पहलवानों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ के संरक्षक डा. ब्रजेश कुमार यदुवंशी रहे।
विज्ञापन

इस कुश्ती दंगल में ठाकुर द्वारा के राकी यादव ने सेवईनाला के अंकित को, गजना के विपुल ने सेवईनाला के अमित को, बालेमऊ के लाला ने रत्तीपुर के प्रदुम्न को, लीलाटवीर के निरंजन ने केराकत के दीपक को, एकौनी के शिवानंद ने पेसारा के बृजेश को, एकौनी के ही अभिषेक ने केराकत के संजय को और मोहिउद्दीनपुर के यादवेंद्र ने रत्तीपुर के सत्यप्रकाश को पराजित किया। निर्णायक की भूमिका डा. सुदर्शन ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव ने किया। आयोजक विवेक यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राममूरत यादव, कमला यादव, रजनीश मिश्र, शशिकांत यादव, लाले पाल, कृष्णकुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें