फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर राजस्व गावों में शीघ्र बनेगी वर्मी कंपोस्ट इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के हर राजस्व गाव में एक वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना की जाएगी। कृषि विभाग ने जिले में कुल 3287 वर्मी कंपोस्ट इकाइयां स्थापित करने की कवायद तेज कर दी है। न्याय पंचायत व ब्लाक स्तरीय कृषि अधिकारियों को प्रत्येक गांव से एक सप्ताह के अंदर लाभार्थी का चयन करने को कहा गया है।
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रत्येक राजस्व गाव में एक-एक वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना करेगी। कंपोस्ट इकाई लगाने वाले किसान को सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी। अब विभाग ने ऐसे किसानों का चयन शुरू कर दिया है। ऐसे किसान की तलाश की जा रही है, जिसके पास एक एकड़ की भूमि हो और वह शेड का निर्माण करा सके। इस इकाई के निर्माण में आठ हजार रुपया खर्च होगा, जिसमें छह हजार रुपये अनुदान में मिलेंगे। शेष दो हजार रुपए किसानों को खर्च करने पड़ेंगे। कृषि विभाग जिले के 3287 राजस्व गांवों में कम से कम एक वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाने की योजना पर काम कर रहा है। न्याय पंचायत व ब्लाक स्तरीय विभागीय अधिकारियों को किसानों को प्रेरित करने और लाभार्थी का चयन कर एक सप्ताह के अंदर सूची उप कृषि निदेशक कार्यालय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना के लिए लाभार्थियों का चयन ग्राम सभाओं के आरक्षण के अनुसार होगा। अगर ग्राम सभा महिला हेतु आरक्षित है। तो महिला किसान का चयन किया जाएगा। अगर ग्रामसभा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आरक्षित होगा तो उक्त ग्राम सभा के राजस्व गांव मेें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसान का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
न्याय पंचायत व ब्लाक स्तरीय कृषि विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर लाभार्थियों का चयन कर सूची भेजने का निर्देश दिया गया है। सूची आने के बाद जांच कराकर वर्मी कंपोस्ट इकाई की स्थापना करने का कार्य किया जाएगा।-जय प्रकाश, उप निदेशक,कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें