फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज कराने को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास बनाने में धांधली मिलने पर खंड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी ने मानिकपुर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ सरकारी धन दुरूपयोग करने पर प्राथमिक दर्ज कराने का पत्र बरसठी पुलिस को दिया है। मानिकपुर गांव के राजितराम गौतम पुत्र जवाहर लाल गौतम को 2014-15 में इंदिरा आवास के लिए चयनित किया गया था। चयन होने के बाद राजितराम के खाते में 70 हजार रूपया भेजा दिया गया था। लेकिन पैसा पाने के बाद भी लाभार्थी ने अपना आवास नहीं बनाया। ग्राम प्रधान फूलनदेवी ने आवास न बनाने पर इसकी शिकायत बीडीओ से की। बीडीओ ने इसकी जांच कराई तो जांच में शिकायत सही मिली। पैसा पाने के बाद भी आवास नहीं बनाया जिस पर बीडीओ ने बरसठी पुलिस को तहरीर देकर सरकारी धन का दुरूपयोग करने पर राजितराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है। बीडीओ की इस कार्रवाई से क्षेत्र के और भी लोग पैसा पाने भी बाद आवास न बनाने वाले लोंगो में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें