फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी थानों में डीएम ने भेजी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी भू-माफिया अभियान के तहत जिले के सभी थानों में डीएम ने एक -एक टीम गठित की है। बुधवार को जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एडीएम आरपी मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नृपेन्द्र, जलालपुर थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह, अपर तहसीलदार न्यायिक मदन मोहन वर्मा के साथ विशुनपुर मझवारा प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों के समक्ष राजस्व संबंधित 9 प्रकरणों की सुनवाई की। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन एवं गांव के बुजुर्गों की राय से तालाब की जमीन को ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी डालकर पाट लिये जाने से अन्य लोगों के घरों का पानी की निकासी न हो रही थी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी को निर्देशित किया कि वीडीओ सिरकोनी जेसीबी लगाकर तालाब की मिट्टी हटवाएं। इस अवसर पर कुछ दिव्यांग के पेंशन आदि न आने की शिकायत मिलने पर तत्काल जांचकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें