वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में गुरूवार को दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। तकनीकी प्रशिक्षण में इंजीनियरिंग संस्थान के 261 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में तकनीकी कौशल, ऑटो मिशन,सी प्लस-प्लस,डेटाबेस मैनेजमेंट,ग्राफिक डिजाइन,मैटलैब एवं एंसिस का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साफकार्न इंडिया के 8 विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कम्यूटर पर प्रैक्टिकल की ट्रेनिंग दी। इस अवसर पर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने कहा कि इस प्रशिक्षण से सभी को रोजगार प्राप्ति के अनेक अवसर मिलेंगे। उद्योग जगत की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल इस तरह के प्रशिक्षण शिविर समय-समय पर आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर साफकार्न के सौरभ सिंह, मुस्तकीम अहमद, बेला दूबे, सूरज पांडेय, डा. एके श्रीवास्तव, डा. मनोज मिश्र आदि उपस्थित रहे।