फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद आशुतोष की नहीं लगाई गई प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकवादियों की मुठभेड़ में शहीद आशुतोष यादव की प्रतिमा और उनके घर तक पक्की सड़क तथा गेट का निर्माण नहीं कराया जा सका। सेना के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन के आश्वासन को साल भर बीत जाने के बाद भी इस पर अमल नहीं किया गया। शहीद की मां शीला देवी, बहन पूजा, पूनम तथा भाई संदीप ने जिलाधिकारी को पत्र देकर उनकी प्रतिमा लगवाने, गेट तथा एनएच से उनके घर तक पिच रोड बनवाए जाने की माँग किया था। परिजनों की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह ने कार्यवाही के लिए बदलापुर के खण्ड विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी आशुतोष यादव 14 फरवरी 2014 को आतंकवादियों की मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें