फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र से होती है अच्छे इंसान की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। रघुवीर महाविद्यालय थलोई में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का आरंभ बुधवार को हुआ। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि मनुष्य की पहचान उसके चरित्र से होती है। लिहाजा चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानवता की पहचान और परिभाषा बदलती जा रही है। मगर हमें हअपने चरित्र पर विशेष बल देना चाहिए। केवल शिक्षा से ही जीवन की समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं की जा सकती। इंसान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेल, योग, व्यायाम आदि पर भी ध्यान देना चाहिए। छात्र जीवन में ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। प्रशिक्षण काउंसलर धर्मराज मिश्र ने स्काउट गाइड को प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत आदि के विषय में जानकारी देते हुए विस्तार से वर्णन किया। प्रबंधक डा. जय प्रकाश त्रिपाठी, गौरीशंकर सिंह, संजीव सिंह, डा. विनय त्रिपाठी, अवधेश श्रीवास्तव, शिवानंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें