रामनगर के ग्राम सभा मधुपुर में नियुक्त सफाईकर्मी करीब दो माह से नहीं आ रहे हैं। इसको लेेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से शिकायत की और कहा कि गांवों में सफाई व्यवस्था खराब है। इसके बाद ग्रामीण खंड विकास अधिकारी कार्यालय गए। खण्ड विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को शांत कराया आश्वासन दिया कि इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।