फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगदल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मिलने पहुंची उनकी पत्नी का जेल प्रशासन के द्वारा किए गए अपमान के विरोध में बजरंग दल के सदस्यों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अनुपम पंडित के नेतृत्व में सोमवार को पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। सुभाष चौक पर पुतला फूंककर पाक के खिलाफ नारेबाजी की। अनुपम ने कहा पाकिस्तान में न कोई संविधान है, और न कोई संस्कार। वहां शासन आतंकवादी ही चला रहे हैं। उनके द्वारा जाधव की पत्नी का मंगल सूत्र व सिंदूर उतरवाना इसका द्योतक है। इस मुद्दे को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को और गंभीरता के साथ लेना चाहिए। बजरंग दल इस मामले को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष पुरजोर ताकत से उठाया है। जयनारायण सिंह, अमित पांडेय, बृजेश दुबे, विवेक यादव, नरेंद्र यादव, विनीत तिवारी, शुभम, नीरज दुबे, लल्ला तिवारी, अनुराग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें