जौनपुर सुल्तानपुर रेल मार्ग पर बदलापुर के पास फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक की मरम्मत के चलते वाराणसी सुल्तानपुर हाईवे पर दस घंटे यातायात बाधित रहा। ट्रेनों को कासन के सहारे गुजारा गया।
रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य सुबह से शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा। इस कार्य में 60 कर्मचारियों को लगाया गया गया था। इस बीच इधर से गुजरने वाली ट्रेनों को कासन के सहारे चलाया गया। वाराणासी-लखनऊ राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते डायवर्ट किया गया। बड़े वाहन दिनभर हाइवे पर खड़े रहे। पीडब्लूआई श्रीकृष्णनगर मनोज केशरी ने बताया कि जिलाधिकारी से अनुमति लेकर सुरक्षा व संरक्षा की दृष्टि से मरम्मत कार्य कराया गया।