फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने गरीबों को बांटा कम्बल

विज्ञापन
गरीब महिला को कंबल वितरित करते सभासद
विज्ञापन
जौनपुर। रासमण्डल वार्ड के सभासद अबुजर शेख ने रविवार को मोहल्ले में स्थित ऐतिहासिक गुरूद्वारे के पास लगभग दो सौ गरीबों को कंबल वितरित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि दीन-दुखियों की मदद सच्ची समाजसेवा है। इस पुनीत कार्य की जितनी प्रशंसा की जाय वह कम है। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश संयोजक फैसल हसन तबरेज ने कहा कि आज राजीव गांधी का सपना साकार हुआ। उनकी सोच थी कि पंचायत स्तर पर खुद की चुनी सरकार को ताकत मिले। इस दौरान नोमान खान ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया। अध्यक्षता रामेश्वर त्रिपाठी व संचालन आसिफ अहमद एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर सरदार शिशुपाल, फैसल सभासद, अलमास सभासद, शहनवाज सभासद, अरुण त्रिपाठी, मुन्ना, सईद, शोएब एडवोकेट, खालिद, बब्बू, अशरफ, राजू, सारिक खान, वसीम खान, आदिल खान, आले, हसनैन कमर दीपू आदि मौजूद रहे। अंत में अबुजर शेख ने आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें