फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की हुई बैठक

विज्ञापन
सबा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लग जाएं। पार्टी के प्रति अच्छी सोच रखने वाले नए युवाओं के नाम सूची में दर्ज कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार जनवरी को समस्त विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्ष बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं से सुझाव लें। बैठक में जिले से पर्यवेक्षक जाएंगे। जिला कार्यकारिणी के गठन की भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सहकारिता चुनाव में मजबूती के साथ लगने के निर्देश दिया। अंत में रामसूरत यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव, विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, श्रद्घा यादव, संजय सराज, सुशील श्रीवास्तव, रमाकांत यादव, हिसामुद्दीन शाह, इंदू प्रकाश सिंह, सुशील चंद्र दूबे, पूनम मौर्या, गजराज यादव, राजेंद्र यादव, राजदेव पाल, अजय त्रिपाठी, अजय राय, धर्मेंद्र चौरसिया, अजीत यादव, रिजवान हैदर, कमला यादव, प्रदीप यादव, राहुल त्रिपाठी, श्याम नारायण बिंद आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें