फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठनात्मक चुनाव का हुआ नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव के लिए रविवार को नगर के टीडी इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी नरेन्द्र सिंह की देखरेख विभिन्न पदों के लिए शिक्षकों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान मंत्री सुधाकर सिंह व पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप सिंह तथा जिला मंत्री के लिए निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह व अशोक यादव ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान कोषाध्यक्ष जय किशुन यादव व रविंद्र प्रसाद मिश्र ने नामांकन किया। आगामी 5 जनवरी दिन शुक्रवार को इसी परिसर में प्रात: 9 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। चुनाव में कुल 257 विद्यालयों के 1043 शिक्षक हिस्सा लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने शिक्षकों से अपील किया कि वे मतदान में प्रतिभाग करके संगठन को और गतिशील बनाएं। इस अवसर पर नरसिंह बहादुर सिंह, डा. राकेश सिंह, शशि प्रकाश मिश्र, डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राम अचल यादव, चन्द्र प्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें