केराकत। कुलभूषण जाधव से मिलने पाकिस्तान गईं उनकी मां और पत्नी के साथ वहां की हुकूमत की ओर से बदसलूकी से नाराज शिवसैनिकों ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान शिवसैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। नेतृत्व शिवसेना के जिलाध्यक्ष राजेश यादव और स्थानीय विधानसभा अध्यक्ष नितिन सोनकर के संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कृपाशंकर यादव, अरविंद यादव, गोविंद मौर्य, रमेश सोनकर, विपिन सोनकर, सतीश सोनकर आदि रहे।