महराजगंज। महराजगंज के बरहूपुर गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे सप्लाई इंसपेक्टर ने खाद्यान वितरण की जानकारी ली। कोटेदार के साथ गांव पहुंच कर कोटेदार रामनाथ यादव व उनके भाई दयानाथ यादव द्वारा राशन में कमतौल अधिक दाम लिए जाने की शिकायत सुनी। बरहूपुर के राशन कार्ड धारक धर्मेन्द्र चौबे और गांव के करीब सौ लोगों से हस्ताक्षर करा एक सप्ताह पहले एसडीए बदलापुर को सौंपा था। जांच में सलाउद्दीन, अयूम, मुमताज, एकबाल, धर्मेंद्र आदि ने कोटेदार बरहुपुर रामनाथ यादव और उनके छोटे भाई दयानाथ पर प्रति चार पांच यूनिट पर एक किलो राशन की घटतौली तथा निर्धारित मूल्य से दस रुपये से लेकर बीस रुपये तक अधिक लिए जाने की बात बताई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि बरहूपुर के कोटेदार दो भाई है। दोनों संयुक्त परिवार और बरहूपुर के स्थाई निवासी है। लेकिन पता नहीं कैसे दोनों भाई कोटेदार हो गए। छोटा भाई दयानाथ यादव बैहारी गांव के कोटेदार है। बरहूपुर और बैहारी दोनों ग्राम सभा का ऱाशन दयानाथ यादव ही उठाते और वितरण करते है।