फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। उपजिलाधिकारी विमल कुमार दुबे के निर्देश पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित राजस्व संग्रह टीम ने 5 लाख 62 हजार के बकायेदार जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल पटेल को हिरासत में ले लिया। उनसे 50 हजार की अदायगी करने के बाद रिहा कर दिया।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने गुरुवार को बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए क्षेत्र में छापेमारी की। रज्जूपुर गांव निवासी बड़े बकायेदार जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल पटेल के यहां छापा मारा गया। सुबह ही घर से उन्हें हिरासत में लिया। वे खाद्य एवं रसद विभाग के 5 लाख 62 हजार के बकायेदार है। टीम में नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल, एवं अमीन छोटे लाल तथा राजवंत यादव आदि शामिल थे। छोटेलाल की तरफ से 50000 हजार रुपये जमा किया गया और शेष धनराशि 10 जनवरी तक अदा कर देने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद उनको छोड़ दिया गया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें