फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते कुछ ट्रेनें निरस्त तो अधिकांश रहती हैं विलम्ब

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोहरे के चलते कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं वहीं अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्री कई घंटे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन से होकर जाने वाली ट्रेन 54109 मुगलसराय-फैजाबाद, 54110 फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर, 14235 वाराणसी-बरेली व 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस और 13151 अप हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेनें निरस्त गुरुवार को रहीं। इसके अलावा गोदान एक्सप्रेस ढाई घंटे, दून एक्सप्रेस 4 घंटे, वाराणसी-गोंडा इंटरसिटी एक घंटा, फरक्का एक्सप्रेस 4 घंटे, लखनउ-वाराणसी पैसेंजर एक घंटा, गंगा सतलज एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब रही। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन से होकर रक्सौल से आनंदविहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस निरस्त रही। साथ ही जम्मूतवी-वाराणसी साढ़े 5 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस 30 मिनट, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंबित रही। कोहरे का असर दर्जनों ट्रेनों पर पड़ रहा है। गुरुवार को जौनपुर जंक्शन और सिटी स्टेशन मिलाकर कुल छह ट्रेने निरस्त रहीं। वहीं दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक-पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।
कोहरे में स्टेशन करीब आने के सिग्नल के लिए ट्रेनों में (एफएसडी) फॉग सिग्नल डिवाइस लगाया गया है। जिससे स्टेशन के करीब ट्रेन को पहुंचने पर वह सिग्नल देने लगता है। पहले इस कार्य के लिए फागिंग फैन की तैनाती की जाती थी। वह आउटर पर पटाखे के माध्यम से सिग्नल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें