जौनुपर। सिरकोनी विकास खंड के सभागार कक्ष में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक काफी गहमा गहमी के बीच हुई। इस दौरान विकास कार्य नहीं होने पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।बैठक में ग्रामीण रोजगार,पशुपालन,स्वच्छता,शौचालय,खाद बीज,समस्त पेंशन सहित 13 एजेंडे पर विस्तृत चर्चा हुई।
बीडीसी व प्रधान जोगेंद्र निषाद व मनोज सिंह ने कहा कि पिछले आठ माह से विकास कार्य धनाभाव के कारण रुके पड़े हैं।किस प्रकार प्रधान विकास कार्यो को गति दे।इसी प्रकार राजेश कुमार मौर्य,शीतकुमार व बांके लाल यादव ने कहा कि आठ महीने से मनरेगा योजना से कराए गए कार्य का भी भुगतान मजदूरों के खाते में नहीं हुआ है। जनार्दन सिंह ने सदन को बताया कि उनके ग्राम सभा में मजदूरों के खाते में पैसा नहीं आया है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख बीना सरोज ने कहा कि पिछले बैठक के बाद विकास कार्य के लिए नाम मात्र की धनराशि आई है। बजट आते ही प्रस्तावित कार्यो को अमलीजाम पहनाया जाएगा।इसके पूर्व खंड विकास अधिकारी रमाकांत सिंह ने पिछली कार्यवाही को पढ़ कर पुस्टि कराई ।बैठक का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह ने किया। बैठक में सतीश सरोज,ज्ञानेंद्र यादव,अजय मिश्र,राजेश श्रीवास्तव,शैलेंद्र श्रीवास्तव,नरेश कुमार,शकुंतला सिंह,जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश यादव, वंशराज मौर्य,डा. जंगबहादुर यादव,मोहम्मद तारिक अंसारी आदि उपस्थित रहे।