फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से की 11 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव के पास बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक सराफा व्यापारी से 11150 रुपये लूट लिया। पीड़ित ने शोर किया तो ग्रामीणों जुट गए। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि लूट की घटना नहीं हुई बल्कि आपसी विवाद का मामला है।
विज्ञापन

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज निवासी सराफा व्यवसायी संजय सेठ बुधवार को तगादा करने बाजार गए थे। शाम को लौटते समय वह बनेवरा गांव के पास पहुंचे थे तभी किसी परिचित के साथ खड़े होकर बात कर रहे थे। इतने में पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दिया और जेब से 11150 रुपये लूट निकाल लिया। बदमाशों ने आभूषण से भरा बैग छीनने का प्रयास िकिया लेकिन संजय ने व्यवसायी ने बैग को पास में स्थित गेहूं के खेत में फेंक दिया और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। ग्रामीणों को पीछा करते देख एक बदमाश बाइक से फरार हो गया जबकि उसका साथी जो बाइक पर सवार नहीं हो सका था, उसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं रामभवन यादव ने बताया कि एक बदमाश के पकड़े जाने की सूचना तो है लेकिन यह मामला लूट का नहीं बल्कि आपसी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला अगर लूट का निकला तो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें