फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के लिए जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव के लिए पत्रक देने कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी पीजी कालेज के छात्रनेताओं ने मंगलवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर हस्तक्षेप कर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। चुनाव निरस्त होने के बाद छात्रनेता लगातार छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आनंद यादव नन्दू के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के लिए 17 दिसंबर को तमाम प्रत्याशियों ने नामांकन किया । दूसरे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद सिंह ने चुनाव निरस्त करने की घोषणा कर दिया। चुनाव निरस्त करने का कारण लिंगदोह कमेटी के नियम का उल्लंघन बताया गया। प्राचार्य डा. सिंह के इस गलत निर्णय से सारे छात्र नेता हतप्रभ हैं। क्योंकि सभी छात्र नेता लिंगदोह कमेटी के तहत अनुशासन में ही रहकर प्रचार-प्रसार कर रहे थे। छात्रों ने जिला प्रशासन सहित शासन और लिंगदोह कमेटी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए छात्र हित को ध्यान में रखते हुए चुनाव कराने की मांग की। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष मनीष यादव, उपाध्यक्ष कौशल यादव, महामंत्री राहुल यादव, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अवनीश यादव, महामंत्री प्रत्याशी रविन्द्र यादव, पुस्तकालय मंत्री प्रत्याशी चन्दन यादव, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी गौरव मौर्य के अलावा ललित यादव, शिवम सिंह, रमन यादव, राहुल यादव, शनी यादव, लकी यादव, राम बचन याद, दिलीप यादव सहित सैकड़ों छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें