मीरगंज। पुरानी रेल पटरियों को बदलने के कार्य के चलते जंघई रेलवे क्रासिंग का फाटक रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 3:10 बजे तक बंद रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। बड़े वाहन फंसे रहे वहीं छोटे वाहन चालक रास्ता बदल कर गए। वाराणसी प्रतापगढ़ रेल रूट पर पुरानी रेल पटरियों को बदलने का काम किया जा रहा है। रविवार को जंघई फाटक के पास पटरी बदलने का काम किया गया। जंघई क्रासिंग के पास फाटक बंद करके नई रेल पटरियों को बिछाने का काम किया गया। एपीडब्लूआई ज्ञानेंद्र मिश्रा ने अभी एक लाइन ही बदली जा सकती है।