फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा किनाराम तपो भूमि पर गरीबों को बांटा गया कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा की ओर से रविवार को चंदवक के हरिहरपुर स्थित बाबा किनाराम की तपोभूमि पर 125 गरीबों में कंबल और 200 गरीब बच्चों में कपड़े बांटे गए।
विज्ञापन

पुजारी तेजबहादुर सिंह ने गुरु पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु का संदेश बताकर लोगों को प्रेरित किया। शिक्षक नेता अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से दहेज मुक्त विवाह, प्याऊ और अलाव की व्यवस्था आदि कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. अरविंद सिंह, रतन सिंह,दरोगा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, समरजीत सिंह, लालता यादव, शुभावती देवी, संगीता समेत समूह के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें