फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं से किसानों को लाभांवित करने का निर्देश

विज्ञापन
कृषि उपनिदेशक कार्यालय की जांच करते प्रमुख सचिव
विज्ञापन
जौनपुर। विशेष सचिव कृषि ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने रविवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय में कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों की भी जांच की। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राथमिकता के आधार पर किसानों में बटवाने और इसका सत्यापन करने का निर्देश उप कृषि निदेशक को दिया।
विज्ञापन

विशेष सचिव कृषि ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सुबह 10 बजे उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। इसके बाद इस कार्यालय में बैठकर कृषि विभाग में संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण, डीबीटी, बीज की आपूर्ति व वितरण, फार्म मशीनरी आदि योजनाओं की समीक्षा की । इस उन्होंने योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। साथ ही किसानों को खुद फोन कर स्वास्थ्य कार्ड पाने की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक जयप्रकाश, भूमि संरक्षण अधिकारी डा.ओमकार सिंह, डिप्टी पीडी रमेशचंद्र यादव, संजय श्रीवास्तव, अंजनी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें