फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। अपराध वृद्धि पर चिंता जताते हुए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंवारा क्षेत्र के सजई चौराहे पर प्रदर्शन कर सभा की। इस दौरान पुुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इसके चलते छिनैती, डकैती, बलात्कार, हत्या की घटनाएं हो रही हैं। आम लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

सभा में भाकपा नेता फूलचंद्र यादव ने कहा कि अपहरण, नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, हत्या, लूट की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। वहीं प्रदेश सरकार कहती हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए पूछा कि क्या थाने में न्याय मिलता है तो जनता ने हाथ उठा कर कहा कि बिना रिश्वत के पुलिस कोई काम नहीं करती है। सुभाषचंद्र पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री का जनसुनवाई दरबार सिर्फ सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने के लिए खोला गया है। अधिकारी कार्यालय में बैठ कर प्रार्थनापत्रों का मनमानी ढंग से निस्तारण कर दे रहे हैं। थाने से न्याय मिलना पीड़ित के लिए कठिन साबित हो रहा है। सालिक राम पटेल ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम है। कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि जब कानून का पालन करने वाले ही इसका उल्लंघन करने लगे हैं तो न्याय की कल्पना नहीं की जा सकती है। रामनाथ यादव ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त नहीं की तो धरना प्रदर्शन के साथ सड़कों पर जनांदोलन होगा। अध्यक्षता लालजी पाल तथा संचालन सालिकराम पटेल ने किया। इस मौके पर प्रसून पटेल, कल्पनाथ गुप्त, उदय यादव, जयलाल सरोज, विजय राजभर, उदयराज पटेल, विजय शंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें