फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे छह लाख छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मार्च में प्रस्तावित मुख्य परीक्षा में छह लाख पचास हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगा है। दस हजार छात्रों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दो-दो बार ऑनलाइन आवेदन किया है। इन आवेदनों को विश्वविद्यालय प्रशासन निरस्त करेगा। परीक्षा में पांच जनपदों के 803 महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा मार्च से प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए जनपदवार परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है। परीक्षा विभाग छात्रों की संख्या के हिसाब से केंद्रों की सूची तैयार कर रहा है। सत्र 2016-17 के कुछ दागी परीक्षा केंद्रों का नाम सूची से काटने की तैयारी चल रही है। केंद्र के लिए कई कालेजों ने अभी से प्रयास करना शुरू कर दिया है। कुछ दागी कालेज भी परीक्षा केंद्र बनने के लिए कतार में हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि परीक्षा की शूचिता में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा लगाने का निर्देश पहले ही दे दिया है। विश्वविद्यालय ने पहले साफ कर दिया है कि जो कालेज सीसी टीवी कैमरा नहीं लगवाएंगे उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। कुछ कालेजों ने सीसी टीवी कैमरा लगवा लिया है तो कुछ लगवाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी विवि प्रशासन के पास इसका डिटेल नहीं है कि कितने कालेजों ने सीसी टीवी कैमरा लगवा लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा के लिए आवेदन की जांच करने के साथ फीस आदि का सत्यापन करने में जुटा है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आवेदनों की जांच के साथ फीस जमा करने और सत्यापन का काम पूरा किया जा रहा है ताकि समय से परीक्षा की तैयारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें