जौनपुर। बदलापुर तहसील दिवस पर वाराणसी मंडल के कमिश्नर रमेश नितिन गोकर्ण ने लंबित शिकायती पत्रों के निस्तारण में बरती गई शिथिलता पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेताया कि शिकायती पत्रों का निस्तारण समय से गुणवत्ता के आधार पर करना सुनिश्चित करें । इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी । फरियादियों ने 66 शिकायती पत्र दिया । जिनमें मौके पर 13 का निस्तारण किया गया । आईजी दीपक रतन भी तहसील दिवस के मौके पर मौजूद रहे।
महराजगंज ब्लाक के सीड़ गाँव में 500 मीटर की इन्टरलाकिंग की जाँच करने के लिए उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज को निर्देश दिया । मौके पर पड़ी शिकायतों में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं । दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें वरासत दर्ज कराने की थीं । तहसील दिवस से सहायक अभियंता लघु सिंचाई , चकबन्दी अधिकारी , खण्डविकास अधिकारी बक्शा , सहायक विकास अधिकारी पंचायत महराजगंज , सहायक विकास अधिकारी पंचायत बक्शा , सहायक विकास अधिकारी सहकारी समिति बक्शा , सहायक समाज कल्याण अधिकारी बक्शा , बदलापुर , सहायक वन संरक्षक बक्शा अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची कार्यवाही हेतु कमिश्नर साथ लेकर चले गए। इस मौके पर तहसीलदार रमेशचंद्र , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय , मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह , पूर्ति निरीक्षक सुधांशु त्रिपाठी , अवर अभियंता जल निगम प्रफुल्ल कुमार आदि लोग मौजूद थे । उधर केराकत में प्रभारी जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील केराकत सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 202 फरियादियों ने विभिन्न शिकायती प्रार्थना पत्र प्रभारी जिलाधिकारी के समझ प्रस्तुत किया। जिसमें 5 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर इसका निस्तारण करें। सदर तहसील पर एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में सदर तहसील में 75 प्रार्थना पत्र में से 18 का निस्तारण, मड़ियाहॅू में 134 में 5 का निस्तारण, मछलीशहर में 75 में 4 का निस्तारण, शाहगंज में 104 में से 8 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केके.चैधरी, सीएमओ डा. ओपी.सिंह, पीडी. पीके राय, उप जिलाधिकारी केराकत अयोध्या प्रसाद, तहसीलदार ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, डीआईओएस उमेश शुक्ल, बीएसए राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कृषि अधिकारी अमित चैबे, समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, पिछड़ा वर्ग अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या, अधि.अभि. सिचाई एसके सिंह, वीडीओ रवि कुमार, राजीव कुमार शर्मा, देवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
मछलीशहर: उप जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे की अध्यक्षता में तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन हुआ ।जिसमे कुल 76 शिकायतें आई । सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया ।कार्यक्रम में भूमि सम्बन्धी शिकायतों की अधिकता रही ।समाधान दिवस प्रभारी ने पूर्व में आयी शिकायतों की समाधान दिवस पर 76 शिकायतों में 7 का निस्तारण हो सका। समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी सौम्या पाण्डेय,तहसीलदार संतोष कुमार सोनकर, नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। शाहगंज: तहसील स्थित सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी जेएन सचान की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों द्वारा दिये गये कुल एक सौ चार प्रार्थना पत्रों में आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर नई आबादी मोहल्ला निवासी अधिवक्ता मो. शारिक खान के नेतृत्व में पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उप जिलाधिकारी को पत्रक देकर दादर पुल की जर्जर सङक के निर्माण व पुल के दोनों छोर की पटरियों पर नगर पालिका परिषद द्वारा गिराये गए कुड़े को तत्काल हटवाने की बात कही। पत्रक में कहा कि कूङे के अंबार को जलाए जाने के कारण और उठ रही दुर्गन्ध से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा है। वहीं पूरी तरह से टूट चुकी है। जिस पर आये दिन बाइक व साइकल सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। एसडीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मडियाहूं: तहसील परिसर स्थित सभागार में तहसील दिवस का आयोजन तहसीलदार अजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 134 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। ग्राम पंचायत जमुआ के सैकड़ों ग्रामीणों ने मालती सिंह व छत्रधनारी मिश्रा के नेतृत्व में कोटेदार के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर धांधली का आरोप लगाया। विकासखंड बरसठी के ग्राम पंचायत बेलौना कला के महंत दूबे ने प्राथमिक विद्यालय बेलौना कला पर लगे हैंडपंप से बच्चों को दूषित पानी पिलाया जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।