मछलीशहर तहसील बार के चुनाव के लिए नामांकन करते दावेदार
मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन सोमवार को कुल 13 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। 19 दिसंबर को नामांकन की अंतिम तिथि है।
चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के समक्ष नामांकन के प्रथम दिन सोमवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद के लिए दयाराम पाल, महामंत्री के लिए ललित मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद मौर्य, हरिशंकर यादव, जितेंद्र प्रताप यादव, धर्म प्रकाश दूबे, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार तिवारी ने नामांकन किया। इसी प्रकार सदस्य कार्यकारिणी सीनियर पद पर महाबली यादव, मो.मतीन, अनुराग श्रीवास्तव तथा सदस्य कार्यकारिणी जूनियर पद के लिए विवेक कुमार गौंड़ व आय व्यय निरीक्षक के पद पर जय प्रकाश दूबे ने नामांकन किया। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन हुआ। एल्डर्स कमेटी के सदस्य केदार नाथ यादव, रामजी गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह व अशोक कुमार श्रीवास्तव नामित किए गए हैं। मंगलबाजार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है।